बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की तस्वीर सामने आने लगी है। कई दिनों तक पानी में डूबे रहने के कारण लोगों के वाहन खराब हो गए हैं, वहीं दुकानों में रखा सामान भी बर्बाद हो गया है। शिवम मिश्रा की कार करीब 10 दिन तक पानी में डूबी रही। पानी उतरने के बाद भी कार के अंदर पानी भरा हुआ है, जिसे बाहर निकाला जा रहा है। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण कार खराब हो गई है। अब वाहन को ठीक कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।