इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड की पिकनिक स्पॉट रोड पर पिछले करीब एक महीने से सीवर चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। लगातार उपेक्षा से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और जलकल विभाग से तत्काल सीवर की सफाई कराकर जलभराव की समस्या दूर करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।