फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चिनहट के मल्हौर रोड पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, खंभों का सहारा लेकर निकल रहे राहगीर

Akash Dwivedi Updated Tue, 21 Jul 2026 12:12 PM IST

चिनहट क्षेत्र के मल्हौर रोड स्थित हास्यमऊ के पास बारिश के बाद सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। सड़क पर इतना पानी भर गया है कि राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खस्ताहाल सड़क और जलभराव के कारण लोग जान जोखिम में डालकर बिजली के खंभों का सहारा लेकर किसी तरह रास्ता पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस इलाके की यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द जलभराव की समस्या दूर कराने, सड़क की मरम्मत कराने और प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें