फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर निगम मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन, फरियादियों ने बताई अपनी समस्याएं

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या बताते हुए बताया कि राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। कहीं बिजली के बिलों में गड़बड़ी है, तो कहीं सड़क, पानी और जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। समाधान शिविर में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि तिलक मार्ग की निवासी सुनीता गोस्वामी ने बताया कि सार्वजनिक पानी की टंकी पर एक दबंग व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। आरोपी ने टंकी की बिजली और मीटर को अपने कमरे में लगा लिया है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है। सुनीता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हरिओम नगर की महिलाओं बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां सड़कें नहीं बनी हैं। नालियां न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया है, आए दिन बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी अर्चना गुप्ता का कहना है कि वे तीन बार लिखित आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन हर बार 'फाइल लगी है' कहकर उन्हें टाल दिया जाता है। हम बस इतना चाहते हैं कि हमारी सड़कें बन जाएं और हमें साफ पानी मिले। वहीं, अलीगंज के सुखराम चौरसिया ने हाउस टैक्स के बिल में हुई गड़बड़ी की शिकायत की, जिसके बाद निगम ने बिल में सुधार कर समस्या का समाधान किया। समाधान शिविर में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें