फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- ट्रेनों पर पत्थरबाजी समेत रेलवे की हर घटना की गहनता से करें जांच

Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:39 PM IST

डीजीपी राजीव कृष्ण ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी समेत रेलवे से संबंधित हर छोटी-बड़ी घटना की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक में डीजीपी ने कहा कि विगत वर्षों में ट्रेनों, यात्रियों की संख्या तथा रेलवे स्टेशनों और प्लेटफार्मों में खासी वृद्धि हुई है, जिसके दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंध को और अधिक मजबूत बनाना आवश्यक है। डीजीपी ने कहा कि रेलवे देश की लाइफलाइन है। इसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। रेलवे सुरक्षा से संबंधित सभी एजेंसियों में परस्पर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने महाकुंभ मेला-2025 के दौरान रेलवे, आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा लगभग 6 करोड़ लोगों को ट्रेन द्वारा प्रयागराज आगमन एवं सकुशल वापसी को राष्ट्रीय स्तर पर एक रोल मॉडल की तरह स्वीकारोक्ति मिलने पर सभी की प्रशंसा की। इस दौरान तकनीकी संवर्धन, ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण, ट्रैक अवरोध की घटनाओं की रोकथाम, जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त ट्रैक पेट्रोलिंग, आदि विषयों पर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। साथ ही रेल यात्रियों की सुरक्षित एवं सुखद यात्रा, अपराध नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं रेलवे सुरक्षा में आधुनिक तकनीक के प्रभावी प्रयोग करने पर विचार-विमर्श हुआ। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने कहा कि हाल में एटीएस द्वारा कुछ घटनाओं के खुलासे के बाद रेलवे नेटवर्क में छोटी घटनाओं को आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधियों के दृष्टिगत गहनता से जांच करना जरूरी है। गोष्ठी में डीजी जीआरपी प्रकाश डी., आईजी अभिसूचना उपेंद्र अग्रवाल, आईजी रेलवे आरके भारद्वाज, आईबी के असिस्टेंट डायरेक्टर शिवजी सिंह के साथ रेलवे के विभिन्न जोन के डीआरएम, चीफ रेलवे ट्रैक इंजीनियर, आरपीएफ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें