फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 108 और 102 एंबुलेंस सेवा कर्मियों की पुनर्भर्ती प्रक्रिया शुरू

Akash Dwivedi Updated Sat, 06 Jun 2026 12:40 PM IST

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित हेड ऑफिस परिसर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की पुनर्भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों को लगभग दो से तीन वर्ष पहले सेवा से हटा दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद पुनः आदेश जारी होने पर अब पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा भर्ती किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी बहाली की मांग कर रहे थे। अब पुनर्भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से उनमें खुशी और राहत का माहौल है। उनका मानना है कि इससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि एंबुलेंस सेवाओं को भी अनुभवी मानव संसाधन उपलब्ध होगा। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनसे जुड़े कर्मियों की भूमिका मरीजों तक समय पर सहायता पहुंचाने में अहम मानी जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें