फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लविवि ने आइसा सम्मेलन रोका, गेट नंबर-1 पर खुला सत्र कर जताया विरोध

Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Apr 2026 04:42 PM IST

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कामरेड चंद्रशेखर सभागार में प्रस्तावित आइसा के 9वें इकाई सम्मेलन की पूर्व स्वीकृति रद्द कर दी। प्रशासन ने इसके पीछे कानून-व्यवस्था का हवाला दिया। इसके विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गेट नंबर-1 पर खुला सत्र आयोजित किया। इस दौरान मनीष कुमार, धनंजय, नेहा समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। आइसा ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक छात्र कार्यक्रम को राजनीतिक दबाव में रोका गया है। संगठन ने कहा कि एनईपी 2020, फीस वृद्धि, वीबीएसए बिल और यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें