खारिज दाखिल में शुल्क लेने और अविवादित फाइलों का निस्तारण न करने से नाराज मलिहाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता नायब मलिहाबाद न्यायालय के दरवाजे पर धरने पर बैठे। अधिवक्ता फुरकान का आरोप है कि न्यायालय में अवैध वसूली हो रही है, जिससे वकील के साथ साथ मुवक्किलों को भी काफी परेशानी हो रही है। कोर्ट के बाहर भ्रष्टाचार की एक लिस्ट लगी होनी चाहिए।जब तक निस्तारण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।