फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लोक परंपराओं और स्वदेशी ज्ञान में तलाशेंगे इतिहास के नए आयाम

इतिहास को केवल लिखित दस्तावेजों के आधार पर ही नहीं, बल्कि लोक परंपराओं, मौखिक कथाओं, पुरातात्विक साक्ष्यों और पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से भी समझने के नए प्रयास किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से नेशनल पीजी कॉलेज में दो और तीन नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी भी शामिल होंगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन इतिहास विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसका विषय 'नैरेटिव्स बियॉन्ड टेक्स्ट्स : मटेरियल कल्चर, ओरल ट्रेडिशन्स एंड इंडिजिनस नॉलेज सिस्टम्स' रखा गया है। संगोष्ठी में इतिहास लेखन के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर लोक स्मृतियों, मौखिक परंपराओं, भौतिक संस्कृति और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के महत्व पर चर्चा होगी। विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद और शोधकर्ता इन विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसका उद्देश्य इतिहास के उन पहलुओं को सामने लाना है, जिन्हें लिखित दस्तावेजों में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें