फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डंपिंग से हालात बदतर, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चिनहट इलाके में नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। निकट विधायक चौराहा मल्हौर रोड स्थित पैराडाइज़ बेबी स्कूल के सामने खाली पड़ी जमीन खुलेआम कूड़ा डंपिंग स्थल में तब्दील हो गई है। प्रतिदिन यहां बड़े पैमाने पर कूड़ा डाले जाने से पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी सुबह घरों के सामने से कूड़ा इकट्ठा कर इसी खाली भूखंड पर डाल देते हैं। लगातार डंपिंग के कारण यहां कूड़े का बड़ा ढेर लग गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी बैरिस्टर यादव ने बताया है कि आंधी और बारिश के दौरान यह कूड़ा उड़कर आसपास के घरों, गलियों और मुख्य सड़क तक फैल जाता है। इससे न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़ते हुए कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों का घरों में रहना मुश्किल कर दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो गर्मी के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चिनहट प्रथम पार्षद अरुण राय ने बताया कि संज्ञान में यह बात नहीं थी जल्दी ही इसका निराकरण किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें