केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ निदेशक ने धरना दिया। छात्रावास में सिलिंडर खत्म हो जाने पर निदेशक प्रो सर्व नारायण ने धरना दिया। इस दौरान गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। निदेशक प्रो सर्व नारायण झा का कहना है कि 22 दिनों से सिलिंडर नहीं मिल रहा है। सिलिंडर की कमी से 350 छात्र छात्राओं को उबला हुआ खाना दिया जा रहा है। बारिश के बीच जैसे-तैसे लकड़ी की आंच पर खाना पकाया जा रहा है।