पंडित खेड़ा स्थित काशीराम कॉलोनी में कई महीनों से नाली और सीवर का गंदा पानी घरों के सामने भरा हुआ है। सदरोना रोड पर गई पैलेस के पास बनी कॉलोनी में जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह बदहाल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गंदे पानी से बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सड़क और गलियां जलभराव के कारण कीचड़युक्त हो गई हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। स्थानीय निवासियों ने जल्द सफाई और सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।