जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के श्रीमुख से होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर श्री खाटूश्याम मंदिर परिसर, बीरबल साहनी मार्ग पर आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक नीरज बोरा ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथा आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।