फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: काकोरी शीतला माता मंदिर पहुंचे सोहेलदेव आर्मी अध्यक्ष, आरोपों पर जताई नाराजगी

मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल के साथ जातिगत अपमान के विवाद के बीच सोमवार दोपहर को सोहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी काकोरी स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताई। योगेश पासी के मंदिर पहुंचने की सूचना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मंदिर परिसर में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पूजा की और विवाद को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ जाति के आधार पर भेदभाव या अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।गौरतलब है कि हाल ही में शीतला माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने कथित तौर पर जातिगत अपमान किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें