लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित अम्रपाली चौराहे के पास होटल हिंद पैलेस में डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दवा वितरण और मरीजों की देखभाल में उनकी जिम्मेदारी अहम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट शामिल हुए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।