फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दिखी जापान की आधुनिक कृषि तकनीक

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 की प्रदर्शनी में जापान से जुड़ी आधुनिक कृषि तकनीक और उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक मशीनरी के जरिए खेती को अधिक तकनीकी और कम श्रम आधारित बनाने की संभावनाएं दिखाई गईं। प्रदर्शनी में कंबाइन हार्वेस्टर, राइस ट्रांसप्लांटर और कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर जैसे कृषि उपकरण भी प्रदर्शित किए गए। इन मशीनों से धान की रोपाई, फसल कटाई और खेती के विभिन्न कार्यों को आधुनिक तरीके से करने की जानकारी दी गई। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण को भी प्रमुख सहयोग क्षेत्रों में शामिल किया गया है, जिससे जापानी तकनीक और उत्तर प्रदेश की कृषि क्षमता के बीच साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें