फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इप्टा प्रेक्षागृह में ‘बड़े भाई साहब’ का मंचन, कलाकारों ने जीवंत अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ के कैसरबाग स्थित इप्टा प्रेक्षागृह में बैंकस्टेज संस्था की ओर से मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘बड़े भाई साहब’ पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों ने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी के माध्यम से कहानी के पात्रों को जीवंत कर दिया। प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। नाटक के माध्यम से बड़े और छोटे भाई के रिश्ते, अनुशासन, शिक्षा और जीवन मूल्यों को संवेदनशील अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की भाव-भंगिमाओं और सटीक मंचन ने प्रेमचंद की रचना की आत्मा को दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया। कार्यक्रम में साहित्य और रंगमंच से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य हिंदी साहित्य की कालजयी रचनाओं को रंगमंच के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें