राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होना चाहिए ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही समाज के लोगों ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में सभी वर्गों के लिए समान अवसर और आदर सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि योग्यता और आर्थिक स्थिति को प्राथमिकता देकर ही समाज में समानता लाई जा सकती है।