फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गाड़ियों में भरकर आठ खच्चर चोरी, पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार

Akash Dwivedi Updated Tue, 25 Aug 2026 03:18 PM IST

तेलीबाग के देव सिंह खेड़ा इलाके से आठ खच्चर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित एकनाथ, बबीता और रविनाथ मंगलवार को पीजीआई थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों के मुताबिक, रविवार रात अज्ञात लोग उनके आठ खच्चरों को वाहनों में भरकर चोरी कर ले गए। उनका आरोप है कि वह सोमवार से लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के रास्तों की जांच की, जिसमें कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ लोग खच्चरों को ले जाते दिखाई दिए हैं। एकनाथ के अनुसार, चोरी हुए आठ खच्चरों की कीमत करीब 8 लाख रुपये है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें