फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशाला का समापन, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशाला का समापन समारोह गुरुवार को सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कलामण्डपम् प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय समारोह में प्रतिभागी बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित शास्त्रीय एवं सुगम संगीत गायक युगांतर सिंदूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कला और संगीत व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा ऐसी कार्यशालाएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की विविध विधाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें