अयोध्या मार्ग स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के मास कम्यूनिकेशन व प्रॉस्टिक डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में जानकारी देती हरषी अग्रहरि इस वर्कशॉप में छात्रों को बताया गया कि पर्यावरण के बारे में अगर हम अभी से नहीं सोचेंगे तो आगे हम शायदअपना भविष्य खतरे में डालेंगे क्योंकि प्लास्टिक कभी भी नष्ट नहीं होती है। सरकार ने प्लास्टिक को लेकर कई बार अभियान भी चलाए हैं और लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर हम लोग बाजारों से कोई भी चीज खरीदारी करने जा रहे हैं तो घर से कपड़े का बना थैला ही प्रयोग करना चाहिए।