खदरा के रहने वाले जावेद की गाड़ी केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास खराब हुई। जावेद ने बताया कि बीती रात पेट्रोल डलवाया था आज सुबह गाड़ी लेकर निकले तो गाड़ी ही खराब हो गई। 20 दिन पहले भी इसी तरह से गाड़ी खराब हो गई थी तो खींच कर पेट्रोल पंप तक लेकर आए थे। यह महीने भर में तीसरी बार हुआ है, जब गाड़ी खराब हुई है। यह दिक्कत पेट्रोल में एथेनॉल होने की वजह से लगातार इस तरह से परेशान होना पड़ रहा है।