हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान के निराला सभागार में डॉ. लक्ष्मी शंकर मिश्र ‘निशंक’ की 108वीं जयंती के अवसर पर 12वें सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. जीवन शुक्ल और शीला शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. जीवन शुक्ल ने अपने विचार रखे। मंच पर उदय प्रताप सिंह और प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।