फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली संकट पर फूटा आक्रोश, रायबरेली रोड पर लगाया जाम, पुलिसकर्मियों से झड़प

तेलीबाग, क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और फाल्ट से परेशान लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को सड़क पर दिखाई दिया। उतरेठिया उपकेंद्र से जुड़े बलदेव विहार, मवैया और देवीखेड़ा के निवासियों ने रायबरेली रोड पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया,इस दौरान सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तीखी बहस और धक्का मुक्की भी हुई। लोगों का आरोप है कि तेलीबाग, एकता नगर, कल्ली, जगतखेड़ा और उतरेठिया समेत आसपास के इलाकों में कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। कहीं केबल जल रही हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने से घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद न तो जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं और न ही स्थायी समाधान किया जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग और तकनीकी फाल्ट दूर कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें