फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अखिलेश बोले- भाजपा आरक्षण विरोधी, बुनियादी मुद्दों का उसके पास कोई जवाब नहीं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण-विरोधी है और बुनियादी मुद्दों तथा महंगाई पर उसके पास कोई जवाब नहीं है। झांसी में एक गरीब व्यक्ति द्वारा पैसे के अभाव में अपनी मृत पत्नी का अंतिम संस्कार न कर पाने और शव को बेतवा नदी में बहाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और जीडीपी के दावों की पोल खोलती है। अखिलेश यादव ने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर सीतापुर फोर-लेन को दुधवा नेशनल पार्क से ऑल-वेदर एक्सप्रेसवे के जरिए जोड़ा जाएगा तथा घाघरा नदी के किनारे तटबंध निर्माण का रुका काम दोबारा शुरू होगा। अस्पतालों की बदहाली दूर कर मुफ्त इलाज, दवा और जांच दी जाएगी। गन्ना किसानों को 24 से 48 घंटे के भीतर बकाए का पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। पूर्व में लैपटॉप वितरण और आईटी कंपनियों (जैसे HCL) को लखनऊ लाने जैसी सोच को आगे बढ़ाते हुए युवाओं और Gen-Z को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने ईवीएम व्यवस्था का विरोध दोहराते हुए कहा कि जनता का हर वर्ग भाजपा से नाराज है और आगामी चुनावों में युवा सपा के साथ खड़े होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें