लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट बदली। कुछ देर पहले तक खिली धूप के चलते लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आ रहे थे। इसी बीच अचानक हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि, बिना तैयारी के निकले राहगीरों के लिए बारिश परेशानी का कारण भी बन गई। अचानक शुरू हुई बारिश के कारण सड़क पर चल रहे कई लोग भीग गए। दोपहिया वाहन सवारों को भी बारिश से बचने के लिए आसपास ठहरना पड़ा। वहीं, कुछ लोगों ने दुकानों और अन्य स्थानों की आड़ लेकर बारिश से बचने का प्रयास किया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। मौसम के अचानक बदलने से शहर की सड़कों पर भी कुछ देर के लिए आवाजाही प्रभावित रही। लोगों का कहना है कि धूप और उमस के बीच हुई बारिश ने जहां राहत दी, वहीं अचानक बरसने के कारण बिना छाते निकले लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।