फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : आरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस...अचानक सर्वर ठप हुआ

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में बन रहे ड्राइविंग लाइसेंस का काम सिल्वर टच कम्पनी को दे दिया गया हैं। कम अनुभव और सर्वर में आ रही गड़बड़ी की वजह से लाइसेंस बनवाने आ रहे लोगों को घंटों लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ रहा हैं। दुबग्गा से पहुंचे महेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से लाइन में लगे हैं। दो घंटे हो गए अभी तक नंबर नहीं आया हैं। कृष्णा नगर से पहुंचे चंद्र पाल ने बताया सर्वर ठप होने की वजह से ढाई घंटे से इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों से पूछने पर भी बताया गया कि सर्वर सुबह 11 बजे से आ जा रहा हैं। इसकी वजह से लंबी लाइन लग रही हैं और लोगो को घंटो इंतजार करना पड़ रहा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें