लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 6 दिवसीय 'सिल्क प्रदर्शनी व राष्ट्रीय सिल्क एक्सपो' का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के मशहूर बुनकर और कारीगर अपने साथ बेहतरीन रेशमी परिधानों का कलेक्शन लेकर पहुंचे हैं। प्रदर्शनी में कांजीवरम, चंदेरी, बनारसी, भागलपुरी, मुगा सिल्क और पैठणी जैसी पारंपरिक व प्रसिद्ध साड़ियों के साथ-साथ डिजाइनर सूट्स और हस्तशिल्प के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।