फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारजाह पोर्ट में मर्चेंट नेवी के थर्ड इंजीनियर की मौत; शव पहुंचा घर तो बिलख उठे घरवाले

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 12:41 PM IST

राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर सेक्टर-12 के रहने वाले अनुराग तिवारी की शारजाह में मौत हो गई। शनिवार को उनका शव पैतृक आवास पहुंचा। बेटे की लाश देख घरवाले चीख उठे। रिश्तेदार और पड़ोसी परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि अनुराग तिवारी (33) मर्चेंट नेवी में थर्ड इंजीनियर थे। सिनर्जी एरेबिसा सी-शिपिंग कंपनी की ओर से नई शिप को शुरू करने के लिए 19 जून को दुबई गए थे। 28 जून तक वह होटल में रुके थे। वहां से शारजाह पोर्ट पहुंचे थे। वहां पर उनकी मौत हो गई। अनुराग के पिता अनिल तिवारी लेसा के चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं। छोटा भाई मयंक तिवारी एडवोकेट है। मां दीपा तिवारी गृहिणी हैं। बेटे की मौत की खबर ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। भैंसा कुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें