राजधानी लखनऊ में रविवार को राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में यूपी भाजपा अध्यक्ष के नाम के एलान के लिए मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस संगठन पर्व कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल, रजनी तिवारी, नन्द गोपाल नंदी, राकेश सचान,दिनेश प्रताप सिंह व अन्य कार्यकर्ता पहुंचे।