राजधानी लखनऊ में राजभवन चौराहे के पास माल लदा ट्रक पलट गया। यह हादसा सीएम आवास से कुछ दूरी पर हुआ। ट्रक में सैकड़ों कुंतल जौ की बोरियां लदी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से मुड़ने के दौरान यह पलट गया। तड़के करीब 4 बजे की घटना है। दो क्रेन मंगाकर दोपहर 12 बजे तक माल हटाकर इसे किनारे कराया गया।