यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बूथ लेवल अधिकारियों ( बीएलओ) से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची बनाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएलओ लगातार काम करते रहे । उन्होंने कहा कि बीएलओ ने एसआईआर में मेहनत की और उनके कारण ही शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो सकी। वह बीएलओ के सहयोग व सुझाव से आगे और अच्छी योजनाएं तैयार कर उसे लागू कराएंगे। कभी भी भ्रामक सूचनाओं से घबराएं नहीं और अपना कार्य बेहतर ढंग से करें। चुनाव आयोग आपके साथ मजबूती से खड़ा है।