राष्ट्रीय खेलों के तहत लखनऊ में पहली बार राज्य स्तर का तीरंदाजी कैंप आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के चुनिंदा 18 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने 1090 चौराहे के पास ग्राउंड में निशानेबाजी की प्रैक्टिस की। कैंप के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार में सलाहकार आईएएस अवनीश अवस्थी पहुंचे।