लखनऊ के हनुमान सेतु पुल पर रोडवेज की जनरथ बस खराब हो गई। इसके कारण लंबा जाम लग गया। इससे काफी देर तक वाहन रेंग-रेंग कर ही आगे बढ़ सके। बस हनुमान मंदिर से परिवर्तन चौक आने वाले मार्ग पर खराब हुई। इससे मंदिर के आगे तक जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस बस हटवाने के प्रयास में लगी है।