फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: विभूतिखंड थाने पर भाजपा नेताओं का धरना: पुलिस कार्रवाई के विरोध में पहुंचे पार्षद

विभूतिखंड थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं ने "पुलिस मुर्दाबाद" के जमकर नारे लगाए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। इस धरने में पार्षद शैलेंद्र वर्मा, नगर निगम लखनऊ के पूर्व भाजपा पार्षद दल नेता रामकृष्ण यादव, पार्षद हरीश अवस्थी और पूर्व पार्षद मनोज अवस्थी मुख्य रूप से शामिल हुए। नेताओं ने मांग की कि कार्यकर्ताओं पर की गई अनुचित कार्रवाई को तुरंत वापस लिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें