सप्रू मार्ग स्थित उद्यान भवन के सभागार में दिव्य संस्था की ओर से नाटक अरे...शरीफ लोग का मंचन करते कलाकार। यह नाटक की कहानी एक अपार्टमेंट के 'ग्राउंड फ्लोर' पर रहने वाली चंदा नाम की खूबसूरत महिला के इर्द-गिर्द है। चंदा के आते ही ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले 'शरीफ' लोग-जैसे सचिवालय के हेड बाबू अनोखेलाल जी, पोस्ट मास्टर पंडित जी, आयुर्वेद के डॉक्टर घटक और प्राइमरी स्कूल के मास्टर बिहारीलाल।अपनी शराफत भूलकर उसे निहारने और उससे मिलने के बहाने खोजते हैं।