उड़ान सावन उत्सव - सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबु मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार से सजी-धजीं महिलाओं ने जब सावन की कजरी ' छैला छाय रहे मधुबन में सावन सुरत बिसारे मोर ' पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, तो चारों ओर सावन के रंग के मानिंद हरीतिमा बिखरी नज़र आई, यह मौका था आज शाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में हुए उड़ान सावन उत्सव-2025 का। इस मौके पर महिलाओं ने डांस पेश किया।