फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने जताई चिंता

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 09:20 PM IST

लखनऊ के बीकेटी में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ हुआ। इसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता जताई और कहा समाज के विभिन्न वर्गों में युवा वर्ग नशे की दिशा में बढ़ता जा रहा है। वह कई प्रकार के नशे को अपना रहा है। समाज को जागृत होकर युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना होगा। श्री परांडे ने कहा कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनका मतांतरण कराया जा रहा है, जो केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक हमला है। सीमावर्ती राज्यों जैसे असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप,प्रांत मंत्री देवेंद्र,संगठन मंत्री समरेंद्र, जिला संयोजक बजरंग दल यादवेंद्र,शुभम सिंह,रोहित सिंह, विभाग संयोजक विजय बजरंगी, प्रान्त प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह, शैलेंद्र अखंड शैलेंद्र अभय,अभी भदौरिया सिद्धार्थ,संयम,देवेंद्र, सचिन संदीप वं बजरंग दल लखनऊ विभाग व जिले के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें