फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दुष्कर्म का आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 06:03 PM IST

लखनऊ में गुडंबा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी मकान मालिक विशाल राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को दसौली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर 20 अप्रैल को छेड़छाड़ और गलत संबंध बनाने के दबाव का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचक एवं अतिरिक्त इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। बताते चलें कि महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ करीब एक साल से विशाल राजपूत के मकान में किराये पर रह रही थी। आरोप है कि मकान मालिक उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाता था। महिला के कमरे में अकेले होने पर आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुस आया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें