फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

लखनऊ में जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के अंतर्गत आने वाले जानकीपुरम गार्डेन में जलभराव और सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। बार-बार सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी भर रहा है। वहीं, कई जगह सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुरानी सीवर लाइन होने के कारण समस्या बार-बार सामने आ रही है। यहां नई सीवर पाइपलाइन बिछाने की जरूरत है। स्थानीय निवासी कारोबारी अंकित सक्सेना ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है। क्षेत्रीय पार्षद राजकुमारी मौर्य को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पानी भरे होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सीवर की सफाई कराने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इलाके की सीवर व्यवस्था पुरानी होने के कारण नई पाइपलाइन बिछाने की जरूरत है। लोगों ने नगर निगम से सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान कराने, टूटे ढक्कनों को बदलने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें