फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाली

राजधानी लखनऊ में शनिवार को सनातन रक्षा संगठन ने श्रीराम टावर से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाली। गांधी प्रतिमा के पास अर्थी जलाई। राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव के बयान और संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन के विरोध में सनातन रक्षा संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राम मंदिर जैसे आस्था के विषय पर राजनीतिक बयानबाजी कर करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें