फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर पकड़ा

राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनके पास से एक थैले में मिट्टी का तेल भरी शीशी मिली है। उन्होंने शीशी निकाली और तेल अपने पर उड़ेल लिया। माचिस से आग लगा पाती इससे पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। महिला ने बताया कि उसका नाम रोली देवी है। वह हरदोई के पिहानी की रहने वाली है। हरदोई के ही विक्की मिश्रा ने उन्हें लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा दिया और उससे 60 लाख रुपये ले लिए। इसने जीवन भर की पूंजी मकान के लिए दे दी। लेकिन, उन्हें न तो मकान मिला, न ही आरोपी रकम लौटा रहा है। पीड़िता ने बताया कि पहले तो विक्की ने रकम लौटाने की बात कही थी, मगर बाद में वह धमकाने लगा। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। आजिज आकर वह आत्महत्या करने लखनऊ पहुंची थीं। इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस के पहुंचने पर होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें