फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नर्स की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के मौत, चालक फरार

Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 11:23 AM IST

दुबग्गा के जॉगर्स पार्क चौराहे पर मंगलवार सुबह मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से निजी अस्पताल में कार्यरत एक नर्स की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में नर्स ट्रॉली के नीचे दब गई, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आम्रपाली चौकी प्रभारी लवकुश यादव के अनुसार उन्नाव के पनापुर कला रगरेसला गांव निवासी साधना (26) दुबग्गा क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और वह उसकी चपेट में आ गईं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मौरंग व ट्रॉली के नीचे दबी नर्स को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दुबग्गा पुलिस ने उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक और वाहन स्वामी की तलाश शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें