फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कुर्सी रोड पर अधूरा डिवाइडर बन रहा हादसों का सबब

लखनऊ में लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत कुर्सी रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा डिवाइडर निर्माण लंबे समय से महावीर स्कूल के पास रुका हुआ है। डिवाइडर के सामने संकेतक और रेडियम नहीं लगाए जाने से रात में वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। इसके चलते आए दिन वाहन डिवाइडर से टकरा रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, डिवाइडर निर्माण के दौरान उदय मोंटेसरी एन-1 मोड़ की ओर जाने के लिए कट देने की मांग की गई थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने वहां काम भी रुकवा दिया था। हालांकि, अब तक विभाग की ओर से लोगों की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और निर्माण कार्य भी दोबारा शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय निवासी शैलेंद्र लोधी ने लोनिवि अधिकारियों से जल्द निर्णय लेकर रुका हुआ कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि डिवाइडर पर सुरक्षा संकेतक और रेडियम नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें