फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जानकी विहार में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

लखनऊ में जानकीपुरम थाना क्षेत्र के जानकी विहार में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक राम नरेश शुक्ला के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मकान में काम करने वाली महिला ने फोन कर मकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित राम नरेश शुक्ल ने बताया कि वह मूलरूप से सीतापुर के अटरिया गांव के रहने वाले हैं और जानकी विहार में मकान बनाकर रहते हैं। 29 जुलाई को वह मकान में ताला लगाकर गांव चले गए थे। पांच अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान में काम करने वाली राधा ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा पड़ा है। राम नरेश पत्नी और बेटे के साथ दोपहर में मकान पर पहुंचे तो मुख्यद्वार का अंदरूनी ताला और कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर रखी दो लकड़ी और एक लोहे की अलमारी के सभी लॉकर भी टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि अलमारियों में रखी काफी नकदी और उनकी बेटी प्रीति व नातिन प्रीशू के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए आभूषणों और नकदी की पूरी जानकारी उनकी बेटी को है। बेटी वर्तमान में बंगलौर में नौकरी करती है और वहीं उसकी ससुराल भी है। उन्होंने बेटी को घटना की जानकारी दे दी है। उसके घर आने के बाद चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी की सूची के साथ उपलब्ध रसीदें पुलिस को दी जाएंगी। इसके अलावा घर में रखा सैमसंग एस-26 अल्ट्रा मोबाइल फोन भी गायब मिला। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें