राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल का 157वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसमें डॉ रुनझुन सिंह ने बताया कि महिलाओं का इस्तेमाल ज्यादातर ड्रग्स को अवैध तरीके से एक देश से दूसरे देश और राज्यों में भेजने के लिए किया जा रहा है। वहीं ज्यादातर महिलाएं जो कि इस तरह का काम कर रही है वह नशे की आदि है और अपने पेट में कैप्सूल के रूप में ड्रग्स को छिपाकर इधर से उधर करती हैं । लखनऊ एयरपोर्ट पर इस तरह के कई मामले पकड़े गए जिसमें बैंकॉक और युगांडा से आई महिलाओं के पास से ड्रग्स बरामद किया गया।