राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी, सेक्टर-सी पॉकेट-9 स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर मंडलीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला श्रम विभाग की ओर से 'बाल श्रम मुक्त जनपद, हमारा संकल्प' विषय पर जन जागरुकता सप्ताह के तहत आयोजित हुई। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन श्रीराधे श्याम ने लोगों सो संबोधित किया।