राजधानी लखनऊ में रविवार को बकाया गृहकर वसूली के लिए नगर निगम जोन-03 की ओर से अलीगंज सहित कई इलाकों में बाइक रैली निकाली गई। इसमें भवन स्वामियों को सूचित किया गया कि 31 मार्च के बाद बकाया गृहकर पर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज लग जाएगा। ऐसे में वह अपना गृहकर उससे पहले जमा कर दें।