राजधानी लखनऊ में शनिवार को चौक के अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से मुसलमानों के समाजी, सियासी, माली, मजहबी, तालीमी मसलों पर चर्चा पर आयोजित की गई। इस मुस्लिम संवाद (समस्या और समाधान) में पार्टी सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, जौहर आजाद, नवाजिश आलम, क़ासिम रज़ा, निज़ाम चौधरी, मो. आकिब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।