फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नाले में गिरा युवक, आक्रोशित घरवालों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 05:53 PM IST

राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह एक युवक नाले में गिर गया। बारिश के बाद नाले में तेज बहाव के कारण वह बह गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम युवक को ढूंढ रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित घरवालों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मंजू टंडन ढाल के पास की है। यहां की रहने वाली रेनू बताया कि उसके पति सुरेश सुबह 7.00 काम पर जा रहे थे। बारिश के बाद नाले के आसपास पानी भरा था। वहां की पुलिया टूटी थी। पुलिया में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए। तब से उनका पता नहीं चल रहा है। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि लापरवाही का आलम यह कि टूटी पुलिया को बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाला साफ भी नहीं कराया जाता। बारिश में पानी भरने से खतरा बना रहता है। इसी का नतीजा है कि आज सुरेश नाले में गिर गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें